Gumla News: गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बसिया थाना क्षेत्र के एक तालाब में नहाने गई पांच युवतियों में से दो चचेरी बहनों की डूबकर मौत हो गई, जबकि तीन को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। मृतकों की पहचान काजल कुमारी और दीपिका कुमारी उर्फ दीपशिखा के रूप में हुई है।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
Gumla News: तालाब में नहाने गई थी 5 सहेलियां
मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवतियां नहाने के लिए तालाब गई थीं। नहाने के दौरान काजल गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसकी चचेरी बहन दीपिका भी तालाब में कूद गई, लेकिन वह भी खुद को नहीं बचा सकी।
Read More- Noida Violence में बड़ा खुलासा-जमशेदपुर NIT का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जुड़ा है पाकिस्तानी कनेक्शन!
Gumla News: स्थानीय ग्रामीणों ने युवतियों को बाहर निकाला
दोनों बहनों को डूबता देख तीन अन्य लड़कियां भी उनकी मदद के लिए पानी में उतरीं, लेकिन सभी तालाब के गहराई में फंस गईं। हालांकि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह तीन युवतियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों बहनों की जान जा चुकी थी।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









