Noida Violence: 13 अप्रैल को नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में हुए हिंसा मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। हिंसा के तार झारखंड से जुड़े होने की बात सामने आई है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड जमशेदपुर के एनआईटी का पूर्व छात्र आदित्य आनंद को बताया जा रहा है। पुलिल की जांच में सामने आया है कि आदित्य ही दंगे का मास्टरमाइंड है। फिलहाल आनंद फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Read More- US Iran War : ट्रम्प का बड़ा दावा-ईरान अपना परमाणु खजाना हमें सौंपने को तैयार
Noida Violence: व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये लोगों को उकसाया गया
जांच में सामने आया है कि यह हिंसा अचानक नहीं हुई, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित थी। आरोपी आदित्य आनंद और उसके साथियों ने पहले नोएडा के औद्योगिक इलाकों की रेकी की और फिर मजदूरों को जोड़ने के लिए “मजदूर बिगुल दस्ता” के नाम से अभियान चलाया। इसके लिए QR कोड के जरिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए, जिनमें सैकड़ों लोगों को जोड़ा गया।
इन ग्रुप्स के जरिए भड़काऊ संदेश फैलाकर भीड़ को उकसाया गया, जिसके बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें बिहार के रूपेश रॉय और मनीषा चौहान शामिल हैं।
Read More- Youtube Shorts से परेशान हैं- आ गया ‘Zero Minute’ फीचर, एक क्लिक में गायब हो जाएंगी सारी रील्स
Noida Violence: पाकिस्तान से जुड़े हैं हिंसा के तार
जांच में यह भी पता चला है कि पाकिस्तान से संचालित दो X (ट्विटर) अकाउंट्स ने भी हिंसा को भड़काने में अहम भूमिका निभाई। इन अकाउंट्स से झूठी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
पुलिस अब इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर जांच कर रही है और आरोपियों पर NSA लगाने के साथ बैंक खाते फ्रीज करने की तैयारी में है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








