Jharkhand News: राजधानी रांची की एक और बेटी ने राष्ट्रीय पटल पर शहर का मान बढ़ाया है। ‘Fin Free Kid’ की संस्थापिका सीए स्नेहा नारसरिया को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित ‘भारत प्रतिभा सम्मान’ से नवाजा गया है। 19 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह और पद्म विभूषण सोनल मानसिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
बच्चों को बना रही हैं ‘फाइनेंशियल जीनियस’
स्नेहा नारसरिया को यह पुरस्कार 4 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के बीच ‘वित्तीय साक्षरता’ (Financial Literacy) को बढ़ावा देने के उनके क्रांतिकारी प्रयासों के लिए दिया गया है। स्नेहा का मानना है कि यदि बच्चे बचपन से ही बजटिंग, बचत और निवेश जैसे कौशल सीख लें, तो वे भविष्य में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे।
ग्लोबल हुई राँची की पहचान
सीए स्नेहा केवल भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनके द्वारा तैयार की गई वित्तीय साक्षरता पुस्तकें, फ्लैशकार्ड्स और DIY किट्स अब विदेशों में भी निर्यात (Export) किए जा रहे हैं। उन्होंने ICSE और CBSE बोर्ड के छात्रों के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया है।
अब शुरू होगा IFLO ओलंपियाड
अपनी सफलता को आगे बढ़ाते हुए स्नेहा अब इंटरनेशनल फाइनेंस लिटरेसी ओलंपियाड (IFLO) के माध्यम से पूरे भारत में कक्षा 3 से 9 के छात्रों के लिए एक विशेष मंच तैयार कर रही हैं। राँची की इस बेटी की सफलता पर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









