Train News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में गया स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक किए जाने के बाद कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के कारण अब पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 18625 और हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 18626 अपने नियमित रूट के बजाय बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होकर चलेगी।
नीलांचल एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से होगी रवाना
इसके अलावा दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में कार्य के कारण भी कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब चलेगी। दरअसल रुप्सा यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण नीलांचल एक्सप्रेस 12876 आनंद विहार टर्मिनल से अपने निर्धारित समय की तुलना में 90 मिनट विलंब से रवाना होगी। इसके अलावा भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी 22823 अपने दो यात्राओं में भुवनेश्वर से 60 मिनट विलंब से रवाना होगी। जबकि नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 22824 नई दिल्ली से 120 मिनट देरी से खुलेगी।









