बड़ी खबर: तमिलनाडू की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार छोटे-छोटे दल VCK, CPI और CPM ने TVK को समर्थन देने की पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।
बताते चलें कि सभी दलों के दो-दो विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा, पांच विधायकों वाली कांग्रेस पहले ही TVK के समर्थन में खड़ी हो चुकी है।
TVK चीफ विजय आज शाम लोकभवन में गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात करेंगे। यह सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए उनकी तीसरी बैठक होगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अगर DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करती हैं, तो TVK के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे।
सूत्रों के अनुसार TVK को शक है कि DMK-AIADMK गठबंधन सबसे अधिक जनसमर्थन पाने वाली पार्टी को सत्ता से बाहर करने की कोशिश कर रहा है। यह निर्णय पिछले दो दिनों में DMK और AIADMK के बीच हुई बैठकों के बाद लिया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विजय की पार्टी का समर्थन मिलने के साथ ही TVK की सरकार बनाने की स्थिति मजबूत हो गई है। ऐसे में तमिलनाडु में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदलने वाला है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









