Kolkata: Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री होंगे, डिप्टी सीएम के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। वहीं दूसरा डिप्टी सीएम उत्तर बंगाल से पुरूष विधायक होगा।
बता दें कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। आपकों बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते है। सुवेंदु अधिकारी ने ममला बनर्जी को 2021 में इसी सीट से हराया था। हालांकि भाजपा को 2021 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन भाजपा ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 207 सीटों पर जीत हांसिल की हैं।
सबके अंदर खुशी की लहर: शाह
इस मौके पर अमित शाह ने नए विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि इतना बड़ा विधायक दल देखकर मन, आत्मा, शरीर, सबके अंदर खुशी की लहर उठती है। मैं दोनों हाथ जोड़कर जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहता हूं। जिस तरह का मौहाल CPIM के समय से यहां बनाया जाता था, ममता ने इसे और गहरा भय में बदला। ममता सरकार में सैंकड़ो उदाहरण हिंसा के, क्रूरता के थे। लेकिन भाजपा पर भरोसा करके बंगाल की जनता को प्रचंड विजयी देने के लिए धन्यवाद। बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं, हम उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।
15 साल बाद बंगाल को मिलेगा नया सीएम
आपकों बता दें कि बंगाल जो भाजपा के लिए एक अभेद किला से कम नहीं था। यहां पिछले 15 वर्षों से ममता बनर्जी की सरकार थी। इस सीट पर जीत हांसिल करने के लिए कई वर्षों से भाजपा प्रयास रत थी। लेकिन कभी भाजपा को यहां सफलता नहीं मिली। लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत औऱ अपनी नई रणनीति के बल पर यहां के वोटरों में अपनी जगह स्थापित कर पाई है। अब कल राज्य के ने सीएम के रूप में सुबेंदू अधिकारी सीएम पद की शपथ लेंगे।








