Ranchi : झारखंड की कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि अब वे खुलेआम पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आमतौर पर पुलिस अपराधियों का पर्दाफाश करती है, लेकिन झारखंड में गैंगस्टर ही पुलिस के कथित काले कारनामों का खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने धनबाद की स्थिति को दो समानांतर गिरोहों के बीच गैंगवार जैसा बताया।
Read More- बड़ी खबर: पंजाब में आप मंत्री संजीव अरोड़ा ठिकानों पर ईडी की छापेमारी-केजरीवाल भड़के
संवेदनशील जिलों में पोस्टिंग को लेकर करोड़ों की बोली-बाबूलाल
मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में संवेदनशील जिलों में पोस्टिंग को लेकर करोड़ों की बोली लगने की चर्चा आम हो चुकी है, जिससे जनता का भरोसा प्रशासन से उठता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी पोस्टिंग कानून व्यवस्था सुधारने के लिए होती है या फिर एक्सटॉर्शन लाइसेंस की तरह काम कर रही है।
Read More- इसरी बाजार में काल बनकर दौड़ी 14 चक्का ट्रक, 5 लोगों की कुचलकर ले ली जान-वीडियो वायरल
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा और चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति रही तो झारखंड ‘जंगलराज’ से भी बदतर हालात में पहुंच सकता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











