Thursday, May 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Ranchi में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Ranchi जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। एसडीओ कुमार रजत ने तेल कंपनियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।

May 12, 2026
in झारखंड
A A
Petrol-diesel supply normal in Ranchi, appeal to ignore rumours

Petrol-diesel supply normal in Ranchi, appeal to ignore rumours

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: रांची जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आम लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर श्री कुमार रजत ने विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नामकुम और पिठोरिया क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी को लेकर फैल रही खबरों की समीक्षा की गई। इस पर तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को जानकारी दी कि जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की बाधा नहीं है।

अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि लॉजिस्टिक और परिवहन से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सभी कंपनियों को आपसी समन्वय और सतत मॉनिटरिंग के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन ने यह भी कहा कि सभी रिटेल आउटलेट्स पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि कहीं भी अनावश्यक भीड़, जमाखोरी या आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।

इसके साथ ही प्रशासन ने नागरिकों से जनगणना स्वगणना अभियान में भाग लेने की अपील की है। नागरिक 15 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।

 

 

Related Posts

Jharkhand Breaking: Jharkhand Excise Constable Recruitment Exam Paper Leak Case: Accused Uttam Kumar surrenders in Ranchi Civil Court, sent to jail
Breaking News

Jharkhand Breaking: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा Paper Leak मामला: आरोपी उत्तम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

May 14, 2026
Jharkhand Police undergoes major reshuffle: 18 DSPs' seniority list changed, 9 officers promoted to senior and 9 to junior.
झारखंड

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 DSP की वरीयता सूची बदली, 9 अधिकारी हुए वरीय तो 9 बने कनीय

May 14, 2026
Dhanbad News: No More Power Cuts in Hospitals; DC Aditya Ranjan Issues Directives for Uninterrupted Power Supply
झारखंड

Dhanbad News: अस्पतालों में अब नहीं कटेगी बिजली, DC आदित्य रंजन ने दिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

May 14, 2026
Next Post
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: Grace Will Shower Upon These Zodiac Signs on Wednesday; Aries and Cancer, Stay Cautious

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: बुधवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, मेष और कर्क रहें सावधान

Jharkhand Weather Update: Weather Alert Issued for Jharkhand on May 13

Jharkhand Weather Update: 13 मई को झारखंड में मौसम का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

ब्रेकिंग न्यूज: देवास पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत-शवों के चिथड़े उड़े

ब्रेकिंग न्यूज: देवास पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत-शवों के चिथड़े उड़े

May 14, 2026

Devas Firecracker Factory Blast: मध्य प्रदेश के देवास में मौत का धमाका, बिहार के मजदूरों पर टूटा कहर

Jharkhand Breaking: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा Paper Leak मामला: आरोपी उत्तम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

दिल्ली में मंथन के बाद V D Satheesan के नाम पर लगी मुहर, जानें सीटों का पूरा गणित

ब्रेकिंग न्यूज: ऐसे पलटा खेल! वेणुगोपाल का पत्ता काटकर वीडी सतीशन केरल में कैसे बने सबसे बड़े चेहरे

Breaking News: Kerala को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन संभालेंगे कमान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra