Dhanbad: धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित प्रेमसन हौंडा के सर्विस सेंटर में गुरुवार सुबह बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध बम को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सर्विस सेंटर के मुख्य गेट के समीप एक बम जैसी वस्तु पड़ी मिली। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को घेर लिया और बम को जब्त कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
धनबाद: विधायक राज सिन्हा ने घटनास्थल का लिया जायजा
मामले की जानकारी मिलने पर विधायक राज सिन्हा भी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही।
Read More-ब्रेकिंग न्यूज: देवास पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत-शवों के चिथड़े उड़े
इधर, सरायढेला पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बम वहां किसने और कब रखा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: ऐसे पलटा खेल! वेणुगोपाल का पत्ता काटकर वीडी सतीशन केरल में कैसे बने सबसे बड़े चेहरे

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








