Hazaribagh: हजारीबाग में सरकारी और वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की हजारीबाग प्रमंडलीय टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नयाखाप टोला (मुकुंदगंज) निवासी विशेश्वर प्रजापति, शंकर प्रजापति और रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद के रूप में हुई है।
सीओ और सीआई के साथ सांठगांठ का आरोप
ACB के अनुसार, कार्रवाई थाना कांड संख्या 0-11/25 के तहत की गई। जांच में आरोप है कि तीनों ने तत्कालीन अंचलाधिकारी (CO), अंचल निरीक्षक (CI) और राजस्व उपनिरीक्षक के साथ कथित सांठगांठ कर गैरमजरुआ और जंगल-झाड़ की जमीन पर कब्जा किया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन की खरीद-बिक्री और दाखिल-खारिज कराने का आरोप है।
मामले में पहले भी हो चुकी है कई आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह मामला हजारीबाग में सरकारी और वन भूमि से जुड़े चर्चित जमीन घोटाले की जांच का हिस्सा है। इस मामले में इससे पहले भी तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत कई सरकारी अधिकारियों और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एसीबी की इस कार्रवाई के बाद हजारीबाग में अवैध जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है। जांच एजेंसी सरकारी संपत्ति से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और अनियमितताओं के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








