रविवार, नवम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर हमला, बोले- पहले अपनी सरकार की संस्थाओं को संभालिए

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर महिला आयोग, बाल अधिकार आयोग, मानवाधिकार आयोग, सूचना आयोग और लोक सेवा आयोग में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। दावा किया कि पांच प्रमुख संस्थाओं में 23 पद खाली हैं।

नवम्बर 22, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर हमला, बोले- पहले अपनी सरकार की संस्थाओं को संभालिए

बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर हमला, बोले- पहले अपनी सरकार की संस्थाओं को संभालिए

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड में संवैधानिक और वैधानिक संस्थाओं में लंबे समय से खाली पड़े पदों को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की महत्वपूर्ण संस्थाओं में नियुक्तियां नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को संवैधानिक मर्यादा और संस्थागत निरंतरता की नसीहत देने से पहले उन्हें अपनी सरकार की जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।

Table of Contents

Toggle
  • पांच आयोगों में 23 पद खाली होने का दावा
    • मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर भी सवाल
    • डीजीपी नियुक्ति और न्यायालय की टिप्पणियों का उठाया मुद्दा
  • नियुक्तियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग

मरांडी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के उत्तराधिकारी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कॉलेजियम को लिखे गए पत्र का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री न्यायिक संस्थाओं में नियुक्ति और प्रशासनिक निरंतरता की चिंता जता रहे हैं, लेकिन राज्य की अपनी कई महत्वपूर्ण संस्थाएं वर्षों से नियुक्तियों के इंतजार में हैं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस देश से माफी मांगे-अमर बाउरी का हमला
  • झारखंड के जंगल में खत्म हुआ नक्सलियों का राज, अब अदालत में होगी आखिरी लड़ाई!
  • निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान, बोले-यह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

पांच आयोगों में 23 पद खाली होने का दावा

नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक, राज्य की पांच प्रमुख संस्थाओं में अध्यक्षों और सदस्यों के कुल 23 पद रिक्त हैं। इनमें झारखंड राज्य महिला आयोग में छह, बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सात, मानवाधिकार आयोग में तीन, सूचना आयोग में तीन और झारखंड लोक सेवा आयोग में चार पद शामिल हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि इन रिक्तियों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। महिला आयोग में शिकायतें लंबित हैं, सूचना आयोग में अपीलों की सुनवाई प्रभावित है और लोक सेवा आयोग में नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर युवाओं को परेशानी हो रही है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर भी सवाल

पत्र में मरांडी ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में उन्होंने स्वयं इस विषय को उठाया था। उस दौरान जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक पद खाली है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने आश्वासन पर अमल करना चाहिए।

डीजीपी नियुक्ति और न्यायालय की टिप्पणियों का उठाया मुद्दा

मरांडी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने नीरज सिन्हा, अनुराग गुप्ता और तदाशा मिश्रा की नियुक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि डीजीपी नियुक्ति को लेकर बार-बार विवाद सामने आए हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2025 में बनाई गई डीजीपी नियुक्ति नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रथम दृष्टया आपत्ति जताई है।

इसके अलावा उन्होंने ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले में जवाब दाखिल करने में देरी को लेकर झारखंड हाईकोर्ट की ओर से लगाए गए 10 हजार और 8 हजार रुपये के हर्जाने का भी उल्लेख किया। मरांडी ने इसे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल बताया।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

नियुक्तियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जिन महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को आयोगों में नियुक्तियां नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने सरकार से रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्तियां करने और निष्क्रिय पड़ी संस्थाओं को फिर से सक्रिय बनाने की मांग की।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

मरांडी ने पत्र की प्रतिलिपि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कॉलेजियम के सदस्य न्यायाधीशों को भी भेजी है। अब इस मुद्दे पर राज्य सरकार की प्रतिक्रिया और नियुक्तियों को लेकर उसके अगले कदम पर नजर रहेगी।

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

झारखंड स्थापना दिवस पर 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े प्रतिभागी
रांची Ranchi

झारखंड स्थापना दिवस पर 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े प्रतिभागी

नवम्बर 22, 2026
बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस देश से माफी मांगे-अमर बाउरी का हमला
झारखंड Jharkhand News

बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस देश से माफी मांगे-अमर बाउरी का हमला

नवम्बर 22, 2026
झारखंड में 84 हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ 111 मामलों में स्पीडी ट्रायल
झारखंड Jharkhand News

झारखंड के जंगल में खत्म हुआ नक्सलियों का राज, अब अदालत में होगी आखिरी लड़ाई!

नवम्बर 22, 2026
Next Post
बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस देश से माफी मांगे-अमर बाउरी का हमला

बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस देश से माफी मांगे-अमर बाउरी का हमला

झारखंड स्थापना दिवस पर 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े प्रतिभागी

झारखंड स्थापना दिवस पर 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े प्रतिभागी

कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर गंगा स्नान करती महिला, गंगा घाट पर दीपदान और भगवान शिव व विष्णु की दिव्य छवि

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का क्या है महत्व? जानें पुराणों में बताई गई मान्यता

नवम्बर 22, 2026

OTT पर फिर दिखेगा विजय सालगांवकर का दिमागी खेल, जानें ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट

झारखंड स्थापना दिवस पर 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़े प्रतिभागी

बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस देश से माफी मांगे-अमर बाउरी का हमला

बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर हमला, बोले- पहले अपनी सरकार की संस्थाओं को संभालिए

झारखंड के जंगल में खत्म हुआ नक्सलियों का राज, अब अदालत में होगी आखिरी लड़ाई!

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts