Thursday, May 14, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Ramgarh पुलिस की ‘प्रहरी’ पहल शुरू, 76 रूट पर पैदल गश्ती और 114 अड्डों पर होगी कार्रवाई

Ramgarh पुलिस ने अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी पर रोक और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ‘प्रहरी’ पहल शुरू की है। जिले में 76 रूट पर पैदल गश्ती, 114 अड्डों पर छापेमारी और 69 स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग होगी।

May 14, 2026
in झारखंड
A A
Ramgarh Police's 'Prahari' initiative begins, with foot patrols on 76 routes and action at 114 locations.

Ramgarh Police's 'Prahari' initiative begins, with foot patrols on 76 routes and action at 114 locations.

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand Police के तहत Ramgarh जिला पुलिस ने अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान ‘प्रहरी’ की शुरुआत की है। यह पहल पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के निर्देश पर 14 मई 2026 से लागू की गई है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, पुलिस की दृश्यता बढ़ाना और जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। ‘प्रहरी’ अभियान को तीन प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है — पैदल गश्ती, अड्डेबाजी विरोधी अभियान और एंटी क्राइम चेकिंग।

76 संवेदनशील मार्गों पर होगी पैदल गश्ती

अभियान के तहत जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारी सप्ताह में कम से कम दो दिन चिन्हित मार्गों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्ती करेंगे। अब तक जिले में कुल 76 संवेदनशील रूटों की पहचान की गई है।

इन मार्गों का चयन अपराध की प्रवृत्ति, छेड़खानी की घटनाओं, ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण, स्कूल-कॉलेज के आसपास अवैध पार्किंग और आम जनता से मिले सुझावों के आधार पर किया गया है। पुलिस का कहना है कि इससे महिलाओं की सुरक्षा और बाजार क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

114 अड्डेबाजी स्थलों पर चलेगा अभियान

Ramgarh जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के सेवन, खरीद-बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले में कुल 114 अड्डेबाजी स्थलों को चिन्हित किया है। इन स्थानों को पांच अलग-अलग क्लस्टर में बांटकर छापेमारी टीम गठित की गई है।

छापेमारी दल में थाना पुलिस, पीसीआर, पैंथर मोबाइल और गश्ती दल शामिल रहेंगे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नियमित अभियान चलाकर अड्डेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर गुंडा पंजी में नाम दर्ज करने जैसी कार्रवाई भी होगी।

69 जगहों पर दिन में तीन बार एंटी क्राइम चेकिंग

सड़क सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और रैश ड्राइविंग पर रोक लगाने के लिए जिले के 69 स्थानों को एंटी क्राइम चेकिंग के लिए चिन्हित किया गया है। इन स्थलों को A, B और C प्लान में विभाजित किया गया है।

अभियान के तहत पुलिस टीम दिन में कम से कम तीन बार चेकिंग अभियान चलाएगी। इसमें थाना पुलिस, पीसीआर और पैंथर मोबाइल की टीम शामिल रहेगी। बाइकर्स, संदिग्ध वाहनों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

व्हाट्सएप नंबर जारी

जिला पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अड्डेबाजी या असामाजिक गतिविधियों की सूचना लोग पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9262998529 पर दे सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

Related Posts

Babulal Marandi attacks Alamgir Alam's bail plea, Congress retaliates
झारखंड

Alamgir Alam की जमानत पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कांग्रेस ने किया पलटवार

May 14, 2026
Breaking News: ED enters Jharkhand on salary scam, ECIR filed in fake withdrawal case
Breaking News

Breaking News: Jharkhand में वेतन घोटाले पर ED की एंट्री, फर्जी निकासी मामले में ECIR दर्ज

May 14, 2026
Major revelation in Vikram Sharma murder case, reward accused arrested by STF
Breaking News

Vikram Sharma Murder Case में बड़ा खुलासा, STF के हत्थे चढ़ा इनामी आरोपी

May 14, 2026
Next Post
Major revelation in Vikram Sharma murder case, reward accused arrested by STF

Vikram Sharma Murder Case में बड़ा खुलासा, STF के हत्थे चढ़ा इनामी आरोपी

ब्रेकिंग न्यूज: चुनाव आयोग ने की SIR के तीसरे फेज की घोषणा, झारखंड समेत ये राज्य है शामिल

ब्रेकिंग न्यूज: चुनाव आयोग ने की SIR के तीसरे फेज की घोषणा, झारखंड समेत ये राज्य है शामिल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Babulal Marandi attacks Alamgir Alam's bail plea, Congress retaliates

Alamgir Alam की जमानत पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कांग्रेस ने किया पलटवार

May 14, 2026

Breaking News: Jharkhand में वेतन घोटाले पर ED की एंट्री, फर्जी निकासी मामले में ECIR दर्ज

Maiyan Samman Yojana: महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे 5000 रुपये, सरकार ने जारी किए 8 हजार करोड़

Zero Oil Cooking: बिना तेल की बूंद के भी खाना बनेगा लाजवाब, जानें सेहत और स्वाद का यह नया ट्रेंड

ब्रेकिंग न्यूज: चुनाव आयोग ने की SIR के तीसरे फेज की घोषणा, झारखंड समेत ये राज्य है शामिल

Vikram Sharma Murder Case में बड़ा खुलासा, STF के हत्थे चढ़ा इनामी आरोपी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra