धनबाद: Goal Institute Dhanbad के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। आईसीएसई और झारखंड बोर्ड के बाद अब सीबीएसई रिजल्ट में भी गोल धनबाद के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
इस वर्ष सीबीएसई द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पहले की तुलना में अधिक सख्ती से किए जाने के कारण देशभर में सफलता प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद गोल धनबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
संस्थान के छात्र कृष्णा गोयल ने केमिस्ट्री विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल के टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं छात्रा रिद्धिमा ने बायोलॉजी में 98 अंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा संस्थान के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
संस्थान के निदेशक Sanjay Anand ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि संस्थान के कई छात्र अपीयरिंग रहते हुए ही मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में भी बेहतर स्कोर कर सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।
वहीं संस्थान के एकेडमिक हेड Deepak Kumar और Bharti Sinha ने बताया कि री-नीट को लेकर संस्थान में विशेष टेस्ट सीरीज़ चलाई जा रही है। साथ ही मेडिकल अभ्यर्थियों को तकनीकी और मानसिक सहयोग भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी बेहतर रैंक के साथ सफलता हासिल कर सकें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









