Sunday, May 24, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

इंटरनेट पर छाई Cockroach Janata Party की वेबसाइट बंद, क्या है पूरा मामला?

Cockroach Janata Party की वायरल वेबसाइट इंटरनेट से हटाई गई। संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। NEET-UG विवाद और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बढ़ा विवाद।

May 23, 2026
in देश
A A
Cockroach Janata Party's website, which is trending on the internet, has been shut down.

Cockroach Janata Party's website, which is trending on the internet, has been shut down.

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई “Cockroach Janata Party ” (CJP) की चर्चित वेबसाइट को शनिवार को इंटरनेट से हटा दिया गया। इस डिजिटल अभियान के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसकी पुष्टि करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे “तानाशाही रवैया” बताते हुए दावा किया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दीपके ने कहा कि उनकी वेबसाइट पर करीब 10 लाख लोगों ने सदस्य के रूप में साइन अप किया था। उनका दावा है कि यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर मिलेनियल्स और जेन-जी युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ था, जहां लोग मीम, व्यंग्य और कटाक्ष के जरिए मौजूदा व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

NEET-UG विवाद से जुड़ा आंदोलन

Cockroach Janata Party का यह ऑनलाइन अभियान कथित NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद और ज्यादा चर्चा में आया। देशभर के मेडिकल छात्रों के गुस्से के बीच यह प्लेटफॉर्म सरकार विरोधी अभियानों का केंद्र बन गया।

अभिजीत दीपके का दावा है कि उनकी पार्टी से जुड़े करीब 6 लाख लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन पिटीशन पर हस्ताक्षर किए थे।

उन्होंने X पर लिखा,
“सरकार ने हमारी आइकॉनिक वेबसाइट हटा दी। 10 लाख कॉकरोच हमारे साथ जुड़े थे। आखिर सरकार कॉकरोचों से इतना डरती क्यों है?”

कैसे वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी?

Cockroach Janata Party पहली बार तब सुर्खियों में आई जब सोशल मीडिया पर एक कानूनी मामले को लेकर कथित टिप्पणी के बाद मीम और व्यंग्य का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह एक बड़े डिजिटल मूवमेंट में बदल गया, जिसमें युवा सोशल मीडिया यूजर्स ने हास्य और कटाक्ष के जरिए सत्ता-विरोधी भावनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं।

देखते ही देखते “कॉकरोच जनता पार्टी” इंटरनेट पर एक वायरल ट्रेंड बन गई और लाखों यूजर्स इससे जुड़ने लगे।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

वेबसाइट हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। एक तरफ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे केवल एक वायरल इंटरनेट ट्रेंड और राजनीतिक व्यंग्य मान रहे हैं।

फिलहाल वेबसाइट हटाए जाने को लेकर सरकार या संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

 

Related Posts

Scorching heat of 47 degrees Celsius lashes North India, heatwave alert issued in several states
देश

47 डिग्री की प्रचंड गर्मी से दहका उत्तर भारत, कई राज्यों में Heatwave Alert जारी

May 22, 2026
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान-जाने किस दिन होगी वोटिंग
देश

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान-जाने किस दिन होगी वोटिंग

May 22, 2026
SBI Bank Holiday: SBI branches could remain closed for 6 consecutive days starting tomorrow
देश

SBI Bank Holiday: कल से लगातार 6 दिन बंद रह सकते हैं SBI बैंक, आज ही निपटा लें कैश और चेक से जुड़े जरूरी काम!

May 22, 2026
Next Post
झारखंड में Heat Wave Alert! सरकार और चैम्बर ने जारी की बड़ी एडवाइजरी

झारखंड में Heat Wave Alert! सरकार और चैम्बर ने जारी की बड़ी एडवाइजरी

पीएम से सवाल पूछना अपराध नहीं, मोदी सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा नहीं डाल सकती-कांग्रेस का पलटवार

युवाओं को नौकरी नहीं, सिर्फ नियुक्ति पत्र की फोटो मिल रही-कांग्रेस का बड़ा हमला

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Big Breaking : झारखंड में एक साथ 30 से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला

Big Breaking : झारखंड में एक साथ 30 से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला

May 23, 2026

नदी और पहाड़ को कमाई का जरिया मत बनाइए-जमशेदपुर सम्मेलन में गूंजा पर्यावरण बचाने का मुद्दा

युवाओं को नौकरी नहीं, सिर्फ नियुक्ति पत्र की फोटो मिल रही-कांग्रेस का बड़ा हमला

झारखंड में Heat Wave Alert! सरकार और चैम्बर ने जारी की बड़ी एडवाइजरी

इंटरनेट पर छाई Cockroach Janata Party की वेबसाइट बंद, क्या है पूरा मामला?

भाजपा के झूठ के सामने कभी नहीं झुकेगी कांग्रेस, राहुल गांधी सबसे मजबूत आवाज-दिल्ली में गरजे इरफान अंसारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra