Ranchi: राजधानी रांची के कोकर से लापता अदिति पांडे का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर रांची पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है साथ ही पुलिस अलग-अलग इलाकों में खोज अभियान चला रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर संभव पहूली की जांच कर रही है, ताकि अदिति के बारे में कोई जानकारी मिल सके। इधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस ने अब इनाम की राशि में बढ़ोतरी की है। पहले घोषित इनाम को बढ़ाते हुए अब अदिति के बारे में सही जानकारी देने वाले को पुलिस अब एक लाख रुपये का इनाम देगी।
सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय
इस मामले में अधिकारियों ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को अदिति से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इधर पुलिस अलग-अलग इलाकों में खोज अभियान चला रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर संभव पहलू की जांच कर रही है।
9 मई को अपने घर से लापता हुई थी अदिति
आपकों बता दें कि अदिति पांडे अपने घर से 9 मई को रहश्यम तरिके से गायब हुई थी। परिजनों का कहना है कि घर के बाहर उसे आखिरी बार देखा गया था, उसके बाद जब देर शाम तक अदिति घर नहीं पहुंची। तब परिजनों ने काफी खोज बीन शुरू की। लेकिन किसी भी तरह का कुछ जानकारी नहीं मिली। ऐसे में देखा जाए तो आज 24 मई है लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।









