Koderma: कोडरमा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र स्थित रांची-पटना मेन रोड पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के पास ब्रेक फेल होने से एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही हाईवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक ट्रक कोलकाता से दाल लोड कर बिहार के नवादा जा रहा था। घाटी के खतरनाक ढलान पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और तेज रफ्तार ट्रक सीधे हाईवा से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
केबिन में फंसे चालक-खलासी, लोगों ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे के बाद चालक और खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और रोड सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची।
Read More- Big Breaking : झारखंड में एक साथ 30 से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला
काफी कोशिशों के बाद भी चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद क्रेन मंगाई गई। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
चालक की हालत गंभीर, रिम्स रेफर
घायल चालक की पहचान नवादा निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए हैं। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Read More- Breaking News: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला, 30 मौतों से दहला पाकिस्तान

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









