Monday, May 25, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

कोडरमा घाटी में ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप, ट्रक हादसे में ड्राइवर के दोनों पैर टूटे

May 24, 2026
in झारखंड
A A
कोडरमा घाटी में ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप, ट्रक हादसे में ड्राइवर के दोनों पैर टूटे
Share on FacebookShare on Twitter

Koderma: कोडरमा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र स्थित रांची-पटना मेन रोड पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के पास ब्रेक फेल होने से एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही हाईवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक ट्रक कोलकाता से दाल लोड कर बिहार के नवादा जा रहा था। घाटी के खतरनाक ढलान पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और तेज रफ्तार ट्रक सीधे हाईवा से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

केबिन में फंसे चालक-खलासी, लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे के बाद चालक और खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और रोड सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची।

Read More- Big Breaking : झारखंड में एक साथ 30 से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला 

काफी कोशिशों के बाद भी चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद क्रेन मंगाई गई। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

चालक की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

घायल चालक की पहचान नवादा निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए हैं। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Read More- Breaking News: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला, 30 मौतों से दहला पाकिस्तान

Related Posts

गर्मी में सावधानी और होम्योपैथी से पाएं राहत-डॉ. जी. एल. प्रसाद
झारखंड

गर्मी में सावधानी और होम्योपैथी से पाएं राहत-डॉ. जी. एल. प्रसाद

May 24, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बवाल-कल पूरे झारखंड में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
झारखंड

कांग्रेस ने शुरु की ‘शिकायत निवारण’ कार्यक्रम, 21 जिलों से मिले 88 आवेदन

May 24, 2026
हजारीबाग में मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर! 3 वाहनों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत
झारखंड

हजारीबाग में मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर! 3 वाहनों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत

May 24, 2026
Next Post
Ranchi Crime: Allegations of Molestation Against Young Woman in Ranchi; Rajputana Rifles Soldier Arrested

Ranchi Crime: रांची में युवती से छेड़खानी का आरोप, राजपुताना राइफल्स का जवान गिरफ्तार

हजारीबाग में मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर! 3 वाहनों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत

हजारीबाग में मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर! 3 वाहनों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

गर्मी में सावधानी और होम्योपैथी से पाएं राहत-डॉ. जी. एल. प्रसाद

गर्मी में सावधानी और होम्योपैथी से पाएं राहत-डॉ. जी. एल. प्रसाद

May 24, 2026

लोहरदगा के चूल्हापानी में सजेगा दामोदर महोत्सव, राज्यपाल और सांसद करेंगे शिरकत

रांची में भारत विकास परिषद् की बड़ी कार्यशाला, समाज सेवा पर बना खास रोडमैप

Breaking News: TMC को बड़ा झटका, 74 साल बाद फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

कांग्रेस ने शुरु की ‘शिकायत निवारण’ कार्यक्रम, 21 जिलों से मिले 88 आवेदन

सरना और सनातन एक हैं-बाबूलाल ने उठाई डिलिस्टिंग की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra