Ranchi: नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव अम्बा प्रसाद ने रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और एनटीए (NTA) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन गई है।
छात्रों के सपनों से खिलवाड़: NTA ने खोई विश्वसनीयता
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अम्बा प्रसाद ने कहा कि जिस NTA पर देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी थी, वह अब केवल ‘प्रशासनिक विफलता’ का केंद्र बनकर रह गई है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे सालों तक दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक माफिया उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि एनटीए अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है।
Read More- Breaking News: झारखंड बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, एक साथ बदले गए जिलों के जिलाध्यक्ष
शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच
कांग्रेस ने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की है। अम्बा प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पार्टी ने मांग की है कि पूरे पेपर लीक मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र कमेटी से कराई जाए।
Read More- रातू काठीटांड़़ में भीषण सड़क हादसा, 9 घायल दो गंभीर
युवाओं के भविष्य के साथ समझौता नहीं
इस दौरान मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा और प्रवक्ता सोनाल शांति भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह चुप नहीं बैठने वाली है और सड़क से लेकर संसद तक छात्रों की आवाज बनकर इस मुद्दे को उठाएगी। पार्टी ने NTA की कार्यप्रणाली की व्यापक समीक्षा और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की जोरदार वकालत की है।









