Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित काठीटांड चौक में सोमवार सुबह करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरे पियागो ऑटो को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं समेत कुल 9 लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी
घायलों में मीना देवी, वीणा उरांव, सुभाष उरांव, चलकी उराईन, संगीता उरांव, सुकरा उरांव, रॉकी सिंह, लुका उरांव और कैलाश उरांव शामिल हैं। सभी लोग कांके के हातमा में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर मलटोटी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।
Read More- Breaking News: झारखंड में फिर एक बार कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
दो लोगों की हालत गंभीर
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने वीणा उरांव और सुभाष उरांव की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।









