Patratu Firing: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ अंदाज में फायरिंग कर दहशत फैला दी। पतरातू रेलवे फाटक के पास बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण स्थल पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई। घायल गार्ड की पहचान जयनगर निवासी प्रदीप राजवंशी के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।
Read More- Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
Patratu Firing: अचानक पहुंचे बदमाश, शुरू कर दी फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप राजवंशी रोज की तरह साइट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। एक गोली गार्ड के पेट में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और काम तत्काल बंद हो गया।
Read More- Stock Market Fall: शेयर बाजार में रेड अलर्ट-सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, तेल की महंगाई ने बढ़ाई धड़कनें
Patratu Firing: घायल गार्ड का रिम्स में इलाज जारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल गार्ड को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज रिम्स में चल रहा है।
Read More- टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर
Patratu Firing: राहुल दुबे गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी
मामले पर जानकारी देते हुए पतरातू के एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि घटनास्थल से एक पर्चा मिला है, जिसमें राहुल दुबे गैंग का नाम सामने आया है। हालांकि पुलिस इस दावे की पुष्टि करने में जुटी है और हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
Read More-मजदूरी नहीं, सम्मान चाहिए-CM Hemant Soren ने चाय बगान में भरी हुंकार
इधर गोली बारी की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








