Stock Market Fall : मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच युद्ध ने बाजार में उथल-पुथल मचा दी है। इसी बीच इस सप्ताह की शुरुआत में ही शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। BSE Sensex करीब 1,000 अंकों की गिरावट के साथ 72,850 के आसपास पहुंच गया, जबकि Nifty 50 भी लगभग 200 अंक फिसलकर 22,600 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
Stock Market Fall: जाने किन सेक्टर पर रहा असर
आज ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली देखी गई। निवेशकों ने जोखिम से दूरी बनाते हुए मुनाफावसूली की।
Stock Market Fall: गिरावट की क्या है बड़ी वजहें
पहली वजह वैश्विक तनाव है, खासकर ईरान-इजराइल तनाव जिसने सप्लाई चेन को प्रभावित किया।
दूसरी वजह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है, जो बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।
तीसरा कारण विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेत हैं।
Stock Market Fall: एशियाई बाजारों का क्या रहा असर
जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भारी गिरावट रही, जबकि हांगकांग में हल्की तेजी और चीन में स्थिर कारोबार देखा गया।
पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार भी दबाव में बंद हुए, जिससे भारतीय बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
लगातार दूसरे सत्र में गिरावट से बाजार में सतर्कता बढ़ गई है और फिलहाल निवेशक वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








