देवघर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. 25 और 26 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि को चलाए गए ऑपरेशन ‘वज्र 2.0’ के तहत पुलिस ने एक ही रात में 64 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान जिले में कुल 108 वारंटों का निष्पादन किया गया.
देवघर पुलिस के अनुसार, यह विशेष समकालीन अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया. अभियान के दौरान अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई.
17 थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मोहनपुर थाना क्षेत्र से सबसे अधिक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा सोनारायठाढ़ी से 10, चितरा से 5, मधुपुर से 5 और नगर थाना क्षेत्र से 5 गिरफ्तारियां हुईं.
अन्य थाना क्षेत्रों में रिखिया से 4, जसीडीह से 3, पाथरोल से 3, सारवां से 4, देवीपुर से 3, बुढ़ई से 3, पाथरअड्डा ओपी से 3, सारठ से 2, करौं से 2, पालोजोरी से 1, मारगोमुंडा से 1 और खागा से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
देवघर पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. पुलिस के मुताबिक, अपराध और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी.

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







