Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हजारीबाग में नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा है। हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। मामले में कोर्ट ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब करते हुए जवाब मांगा है।
Breaking News: घृणित और मानवता को झकझोर देने वाली घटना-कोर्ट
बताते चलें कि यह मामला हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के एक गांव से जुड़ा है, जहां 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
Read More- Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
मामले में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसे बेहद घृणित और मानवता को झकझोर देने वाली घटना बताया। मामले की तुलना देश की चर्चित घटनाओं से करते हुए इसकी गंभीरता पर जोर दिया गया।
Read More- Stock Market Fall: शेयर बाजार में रेड अलर्ट-सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, तेल की महंगाई ने बढ़ाई धड़कनें
Breaking News: जांच की धीमी रफ्तार पर कोर्ट ने नाराजगी जताई
कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने में देरी और जांच की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। पुलिस से पूछा गया कि इतने दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई और क्या वैज्ञानिक जांच समय पर की गई है।
Read More- टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर
मामले को आगे सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के समक्ष भेजा गया है। साथ ही प्रशासन को जल्द कार्रवाई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








