Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हेमंत सरकार ने फिर एक बार प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग की है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के IAS अधिकारी संदीप सिंह को नया उत्पाद कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं 2013 बैच के IAS अधिकारी आदित्य आनंद को लेबर कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Breaking News: अजय नाथ झा को जियाडा के डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार
इसके अलावा 2015 बैच की IAS अधिकारी जाधव विजया नारायण राव को योजना एवं विकास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को सरकार की नई रणनीति और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। वहीं बोकारो के डीसी अजय नाथ झा को जियाडा के डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद कई विभागों में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।








