Lohardaga: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगरा टोली गांव में एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। एक सनकी युवक संदीप उरांव ने घरेलू विवाद में अंधाधुंध हिंसा करते हुए अपने ही परिवार को खत्म करने की कोशिश की। इस खूनी खेल में आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता और पत्नी की जान ले ली, जबकि अपनी नन्ही सी जान (बेटी) को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विवाद बना जानलेवा: कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह घर में किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आवेश में आकर संदीप उरांव ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सबसे पहले अपने पिता सुरेंद्र उरांव पर हमला बोल दिया।
जब पत्नी सुजाता उरांव बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब उसने अपनी 3 वर्षीय बेटी रियांशी पर भी वार किया।
गांव में पसरा मातम, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, सुरेंद्र और सुजाता की सांसें थम चुकी थीं। खून से लथपथ मासूम बच्ची को तड़पता देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए।
सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल बच्ची को अपनी गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
Read More- Breaking News: झारखंड में फिर एक बार कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या विवाद इतना बड़ा था कि उसने दो हत्याएं कर दीं या आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
Read More- रातू काठीटांड़़ में भीषण सड़क हादसा, 9 घायल दो गंभीर

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








