Ranchi Eid-ul-Adha Namaz Timing 2026: रांची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 28 मई को पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. कुर्बानी के इस मुकद्दस त्योहार को लेकर केंद्रीय अंजुमन इस्लामिया, रांची ने शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की जाने वाली ईद-उल-अजहा की नमाज की आधिकारिक समय सारणी (Namaz Time Table) जारी कर दी है.
इस सूची में रांची के प्रमुख ईदगाहों, मस्जिदों के नाम, उनके थाना क्षेत्र और नमाज के सटीक समय का विस्तार से उल्लेख किया गया है, ताकि नमाजी अपने नजदीकी स्थल पर समय से पहुंचकर नमाज अदा कर सकें.
ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | UPSC Prelims 2026| Jharkhand Police | Air India | Glenn Phillips

रांची के प्रमुख ईदगाहों में नमाज का समय (Ranchi Eidgah Namaz Timings)
अंजुमन इस्लामिया की ओर से जारी पत्र के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में नमाज का समय अलग रखा गया है:





अंजुमन इस्लामिया की अपील: समय से पहले पहुंचें, प्रशासन का सहयोग करें
अंजुमन इस्लामिया ने रांची के तमाम मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी ईदगाह या मस्जिद में निर्धारित समय से कम से कम 15-20 मिनट पहले पहुंचें. ऐसा करने से नमाज शांतिपूर्ण, अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकेगी. इसके साथ ही, त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है.








