JBVNL Raid: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्य में बिजली चोरी को रोकने के लिए एक बड़ा और सघन छापेमारी अभियान चलाया है। 25 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस राज्यव्यापी अभियान में पूरे झारखंड में एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान करोड़ों की बिजली चोरी पकड़ी गई है और सैकड़ों लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
JBVNL Raid: रांची सहित पूरे राज्य में 119 टीमों ने की छापेमारी
मुख्यालय के एपीटीओ (APTO) द्वारा संचालित इस विशेष अभियान के लिए कुल 119 टीमों का गठन किया गया था।
- पूरे राज्य में कुल 3590 परिसरों (Premises) में छापेमारी की गई।
- जांच के दौरान 517 मामलों में सीधे तौर पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
- बिजली चोरी करने वाले इन सभी लोगों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
- निगम के अनुसार, इस अभियान में कुल 84.69 लाख रुपये की बिजली चोरी की राशि आंकी गई है।
राजधानी रांची में 38 लोगों पर केस दर्ज
झारखंड की राजधानी रांची में भी बिजली चोरों के खिलाफ कड़ा एक्शन देखने को मिला। रांची में कुल 422 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें बिजली चोरी करते पकड़े गए 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
READ MORE: Corporate health tips: हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम, कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए वरदान या सिर्फ एक ट्रेंड?
JBVNL Complaint Number: अब 24 घंटे चालू रहेगा शिकायत केंद्र, जारी हुए नए हेल्पलाइन नंबर
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए JBVNL ने एक और बड़ा फैसला लिया है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह JBVNL के एमडी के. श्रीनिवासन के निर्देश पर कुसई कॉलोनी स्थित जन समस्या निवारण केंद्र और डाटा सेंटर अब 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यह व्यवस्था 27 मई से प्रभावी हो गई है। प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार तक लगातार 24 घंटे केंद्र खुला रहेगा।
नए हेल्पलाइन नंबर: उपभोक्ताओं के लिए पहले से जारी मोबाइल नंबर 9031110120 के अलावा दो नए अतिरिक्त नंबर 9031110118 और 9031110119 भी जारी किए गए हैं। अब उपभोक्ता किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
भीषण गर्मी से बचने के लिए डैम में उतरे थे दोस्त
जानकारी के मुताबिक, हामिद हुसैन अपने पांच दोस्तों के साथ भैरवा जलाशय घूमने आया था। राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पांचों दोस्त नहाने के उद्देश्य से डैम के पानी में उतर गए। इसी बीच नहाते-नहाते हामिद अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा।
ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | UPSC Prelims 2026| Jharkhand Police | Air India | Glenn Phillips

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हामिद को डूबता देख उसके दोस्तों (सलमान खान, सादाब खान, अमीर और एक अन्य) ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। दोस्त उसे तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी पल्स (नब्ज) न चलने की बात कही। इसके बाद बेहतर इलाज की उम्मीद में दोस्त उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।








