Jharkhand: झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य से दो ट्रफ रेखाएं गुजरने के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है। अगले 3 से 5 दिनों तक राज्य में कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं है, बल्कि अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने 29 मई को Jharkhand के अधिकांश जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (Orange Alert) जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और गरज के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका जताई गई है।
Jharkhand में पिछले 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश?
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है:
- मझारी (पश्चिमी सिंहभूम): 49.3 मिमी (सबसे अधिक)
- मझगांव: 35.2 मिमी
- खूंटी: 28 मिमी
- चाईबासा: 17.3 मिमी
- पाकुड़िया: 16.0 मिमी
- बोकारो थर्मल: 15.8 मिमी
29 मई को इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, शुक्रवार 29 मई को राज्य के लगभग सभी प्रमुख हिस्सों में आंधी-तूफान का असर दिखेगा। 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और वज्रपात से प्रभावित होने वाले मुख्य जिले रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज इत्यादी।
READ MORE: How to fix sleep cycle: स्क्रीन टाइम बिगाड़ रहा है आपकी नींद? आज ही सुधारें आदत, वरना भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
रांची और आसपास के क्षेत्रों का हाल
Jharkhand के राजधानी रांची में गुरुवार से ही गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 3 जून तक रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
- अधिकतम तापमान: 37°C से घटकर 33°C तक पहुंचने की उम्मीद है यानी 3-4 डिग्री की गिरावट।
- न्यूनतम तापमान: 23°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है।
Jharkhand के प्रमुख शहरों का तापमान
बुधवार को डालटनगंज (पलामू) 43.8°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, लेकिन अब वहां भी तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
| शहर(Jharkhand) | अधिकतम तापमान (°C) |
| डालटनगंज | 43.8 |
| गुमला | 40.3 |
| लोहरदगा | 39.9 |
| सरायकेला | 39.2 |
| हजारीबाग | 39.0 |
| चाईबासा | 38.4 |
| रांची | 37.0 |
| जमशेदपुर | 36.8 |
| बोकारो | 36.2 |
| खूंटी | 35.8 |
| लातेहार | 35.4 |
| दुमका | 31.2 |
| पाकुड़ | 30.3 |
मौसम विभाग की सलाह: खराब मौसम, मेघ गर्जन और तेज आंधी के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे शरण न लें और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









