Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा समेत कई इलाकों में शनिवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व पूरे उत्साह, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पारंपरिक कपड़ों में पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी।
ईदगाहों में गूंजा भाईचारे और इंसानियत का संदेश
डोरंडा, हिंदपीढ़ी, मेन रोड, कांके, बरियातू, नामकुम, हरमू रोड और कडरू समेत कई इलाकों की मस्जिदों में सुबह से नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इमामों ने अपने संबोधन में कुर्बानी के महत्व, त्याग, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
बच्चों और युवाओं में दिखा खास उत्साह
त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर लोगों ने मिठाइयां बांटी और जरूरतमंदों की मदद कर समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
प्रशासन रहा अलर्ट
बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









