शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Ranchi Police को बड़ी सफलता, PLFI का शीर्ष कमांडर 10 लाख का इनामी नक्सली हथियारों के साथ गिरफ्तार

Ranchi Police ने PLFI के स्टेट चीफ अमृत होरो उर्फ मेचो को गिरफ्तार किया। 10 लाख का इनामी नक्सली 60 से अधिक मामलों में आरोपी था। जानिए पूरी खबर।

मई 29, 2026
in क्राइम Crime, झारखंड Jharkhand News
A A
Ranchi Police achieves major success, top PLFI commander carrying a bounty of Rs 10 lakh arrested with Naxalite weapons

Ranchi Police achieves major success, top PLFI commander carrying a bounty of Rs 10 lakh arrested with Naxalite weapons

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi Policeको उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के स्टेट चीफ अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को गिरफ्तार कर लिया है। अमृत होरो पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Table of Contents

Toggle
  • गुप्त सूचना पर जंगल में बिछाया गया जाल
  • व्यापारियों और ठेकेदारों से वसूलता था लेवी
  • अमृत होरो के प्रमुख नक्सली कांड
  • Jharkhand Naxal News: पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमृत होरो पिछले 16 वर्षों से राज्य में सक्रिय था और कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पीएलएफआई संगठन का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह खत्म हो गया है।

गुप्त सूचना पर जंगल में बिछाया गया जाल

एसएसपी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने सहयोगियों के साथ लापुंग थाना क्षेत्र के महगांव जंगल में मौजूद है और किसी बड़ी उग्रवादी घटना की तैयारी कर रहा है। सूचना के बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने देर रात महगांव जंगल के आसपास घेराबंदी की। इसी दौरान हथियारों से लैस अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

व्यापारियों और ठेकेदारों से वसूलता था लेवी

पुलिस पूछताछ में अमृत होरो ने खुद को पीएलएफआई का स्टेट चीफ स्वीकार किया है। उसने बताया कि संगठन के सदस्य फोन और सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए व्यापारियों, ठेकेदारों और प्रतिष्ठित लोगों को जान से मारने की धमकी देकर लेवी वसूलते थे।

अमृत होरो के खिलाफ रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा समेत कई जिलों में 60 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, आगजनी, आर्म्स एक्ट, यूएपीए और विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने जैसे मामले शामिल हैं।

अमृत होरो के प्रमुख नक्सली कांड

  • वर्ष 2023 में लापुंग थाना क्षेत्र में राजेश कुमार साहू की गोली मारकर हत्या।
  • वर्ष 2024 में लोहागढ़ नदी जलमीनार परियोजना के ठेकेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप।
  • अप्रैल 2026 में खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में रेलवे परियोजना के पास रोड रोलर में आगजनी और 50 लाख की लेवी मांगना।
  • गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र में विकास कार्य बाधित करने के मामले में UAPA के तहत केस दर्ज।
  • वर्ष 2025 में रांची के कारोबारी संजय सिंह उर्फ मंटू सिंह से हर प्रोजेक्ट में 5 प्रतिशत लेवी की मांग।
  • लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में राशन दुकान संचालक से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप।
  • पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर थाना क्षेत्र में संगठन के अंदर वर्चस्व की लड़ाई में अपने ही सदस्य की हत्या का मामला।

इसके अलावा लापुंग, बेडो, नगड़ी, टाटीसिलवे और अरगोड़ा थानों में वर्ष 2011 से 2025 तक हत्या, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत कई मामले लंबित हैं।

Jharkhand Naxal News: पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि

रांची पुलिस का मानना है कि अमृत होरो की गिरफ्तारी से पीएलएफआई की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा। लंबे समय से संगठन राज्य के कई इलाकों में लेवी वसूली और हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब संगठन के बाकी नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है।

 

Related Posts

17 July 2026 jharkhand Weather Alert
झारखंड Jharkhand News

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

जुलाई 17, 2026
NEET UG Result 2026 thumbnail showing NTA result announcement with headline "NEET UG Result जारी" and mentioning toppers Aryan Gupta (Punjab) and Panshul Bansal (Haryana).
Breaking News

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

जुलाई 16, 2026
श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक
रांची Ranchi

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

जुलाई 16, 2026
Next Post
JUVNL में बैक-डेटिंग का खेल? श्रमिक संघ ने उठाए बड़े सवाल

JUVNL में बैक-डेटिंग का खेल? श्रमिक संघ ने उठाए बड़े सवाल

झारखंड में नई शिक्षा व्यवस्था पर बवाल, आजसू ने दी आंदोलन की चेतावनी

झारखंड में नई शिक्षा व्यवस्था पर बवाल, आजसू ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

17 July 2026 jharkhand Weather Alert

17 July Weather Alert: जानें झारखंड के किन जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026: NTA ने जारी किया रिजल्ट, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा में संघ का सेवाभाव, सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवक

कोडरमा में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

भारत टेक्स में छाया झारखंड, बांस से बनी स्टील बोतल और मग बने ग्लोबल आकर्षण

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra