Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने झारखंड में लगातार बढ़ रही महिला एवं बच्चियों की तस्करी, गुमशुदगी और बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड आज मानव तस्करों और बच्चा चोरी करने वाले गिरोहों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है, जबकि सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है।
हर साल 500 से 700 नाबालिग हो रहे ‘ट्रेसलेस’
राफिया नाज़ ने कहा कि वर्ष 2020 से 2025 तक के आंकड़े राज्य की भयावह स्थिति को उजागर करते हैं। उन्होंने दावा किया कि हर साल 500 से 700 नाबालिग बच्चे लापता हो रहे हैं, जिनमें से कई अब तक ट्रेस नहीं किए जा सके हैं। उन्होंने वर्ष 2022 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, चाईबासा, रांची और पलामू जैसे जिलों से बड़ी संख्या में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों को नौकरी, शादी और बेहतर भविष्य का झांसा देकर तस्करी का शिकार बनाया जा रहा है। कई मामलों में बच्चियों को घरेलू काम, जबरन मजदूरी और देह व्यापार में धकेले जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
Read More- कोडरमा में शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवाले फरार
शादी और नौकरी का झांसा देकर बेटियों को विदेशों में बेचा जा रहा
बीजेपी प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग तक का गठन नहीं होना सरकार की विफलता को दिखाता है। उन्होंने राजधानी रांची के कोकर इलाके से डेढ़ साल की बच्ची के गायब होने का मामला उठाते हुए कहा कि 20 दिन बाद भी पुलिस उसे खोज नहीं सकी है।
Read More- JPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती का आखिरी चरण 10 जून, ये जरुरी दस्तावेज रखे तैयार
राफिया नाज़ ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय जांच, मजबूत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और जवाबदेह सुरक्षा तंत्र की मांग की है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








