Koderma: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 22 वर्षीय काजल खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज दो महीने पहले आयान अंसारी से हुई थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने से मामला और भी गंभीर हो गया है।
पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह काजल के पति ने उसके मायके फोन कर कहा कि काजल की तबीयत बेहद खराब है और तुरंत बगड़ो पहुंचें। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। काजल का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जबकि उसके पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही काजल को प्रताड़ित किया जा रहा था।
Read More- JPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती का आखिरी चरण 10 जून, ये जरुरी दस्तावेज रखे तैयार
फरार ससुराल वालों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा एसडीपीओ प्रमोद केशरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Read More- Dhanbad Breaking: कतरास में गैंगवार के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार ससुराल वालों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








