शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra
Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking Sumitra Enclave Kokar Ranchi - Festive Apartment Booking

करोड़ों का बजट… फिर भी चारपाई और कंधों पर मरीज! Jharkhand में एंबुलेंस सेवा पर CAG के तीखे सवाल

Jharkhand News: झारखंड में करोड़ों की एंबुलेंस खरीद और संचालन में बड़े घोटाले का आरोप। CAG और भाजपा के निशाने पर आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी। जानिए क्यों रद्द हुआ 'सम्मान फाउंडेशन' का ठेका।

मई 29, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Multi-Crore Budget... Yet Patients Still Carried on Cots and Shoulders! CAG Raises Sharp Questions Over Ambulance Services in Jharkhand

A Multi-Crore Budget... Yet Patients Still Carried on Cots and Shoulders! CAG Raises Sharp Questions Over Ambulance Services in Jharkhand

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand: झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी एंबुलेंस सेवा को लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राज्य में कागजों पर तो सैकड़ों एंबुलेंस दौड़ रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी ग्रामीण इलाकों में मरीजों को चारपाई या कंधों पर उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।

Table of Contents

Toggle
  • करोड़ों की एंबुलेंस खरीद पर खड़े हुए बड़े सवाल
      • Read More: Summer Science: गर्मी में ब्लैक टीशर्ट को ‘ना’, लेकिन छाता काला क्यों? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक राज!
  • Jharkhand: कागजों पर दौड़ती रहीं गाड़ियां, गायब मिले इंजन
  • भाजपा का स्वास्थ्य मंत्री पर तीखा हमला: “तुष्टिकरण और घोटाले का मॉडल”
      • सम्मान फाउंडेशन पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप
      • कर्मचारियों का आर्थिक शोषण और हड़ताल
      • जामताड़ा का फर्जी मोतियाबिंद ऑपरेशन मॉडल
      • ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | ED 2026| Jharkhand Police | | Chanho violence |BJP 
  • जनता का सवाल: कहां हैं 500 एंबुलेंस?

हाल ही में हमने झारखंड के गिरिडीह की घटना देखी जहां जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के दालुवाडीह गांव में सड़क न होने के कारण एक गर्भवती महिला को खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रसव पीड़ा से कराहती सुनीता सोरेन को उबड़-खाबड़ रास्तों से ग्रामीण किसी तरह मुख्य सड़क तक लेकर पहुंचे, तब जाकर इलाज संभव हो सका।

📌 यह भी पढ़ें:
  • JSSC-CGL मामला: चयनित ASO सुषमा कुमारी निलंबित, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता रूपी सोरेन के दशकर्म पर निभाईं पारंपरिक रस्में
  • अनूप माझी उर्फ लाला के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा, कुल कुर्की 815 करोड़ के पार

लगातार बढ़ते दबाव और अनियमितताओं के आरोपों के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने 25 मई को एंबुलेंस संचालन करने वाली संस्था ‘सम्मान फाउंडेशन’ का एग्रीमेंट रद्द कर दिया है।

करोड़ों की एंबुलेंस खरीद पर खड़े हुए बड़े सवाल

आंकड़ों पर नजर डालें तो झारखंड सरकार ने एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है:

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
  • साल 2022: स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से 206 एंबुलेंस खरीदी थीं।
  • फरवरी 2026: करीब 80 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से 237 नई एंबुलेंस खरीदने का टेंडर जारी किया गया।

पुराने और नए आंकड़ों को जोड़ दिया जाए तो राज्य में 500 से अधिक एंबुलेंस उपलब्ध होनी चाहिए। यानी औसतन हर जिले के हिस्से में 20 से ज्यादा एंबुलेंस आती हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ये एंबुलेंस धरातल पर क्यों नजर नहीं आ रही हैं?

Read More: Summer Science: गर्मी में ब्लैक टीशर्ट को ‘ना’, लेकिन छाता काला क्यों? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक राज!

Jharkhand: कागजों पर दौड़ती रहीं गाड़ियां, गायब मिले इंजन

इस पूरे मामले में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, कई एंबुलेंस महीनों तक खराब हालत में यार्डों में खड़ी रहीं। यहां तक कि कुछ एंबुलेंस के इंजन तक गायब थे, लेकिन कागजों पर उन्हें चालू (Operational) दिखाकर लगातार सरकारी खजाने से बिल निकाले जाते रहे।

इस मामले में देश की सर्वोच्च ऑडिट संस्था कैग (CAG) ने भी तीखे सवाल उठाए हैं। CAG ने अपनी रिपोर्ट में आपत्ति जताई है कि आखिर एक बस बनाने वाली कंपनी को एंबुलेंस निर्माण का ठेका क्यों दिया गया?

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

भाजपा का स्वास्थ्य मंत्री पर तीखा हमला: “तुष्टिकरण और घोटाले का मॉडल”

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए:

सम्मान फाउंडेशन पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप

अजय साह ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत पूरे राज्य में एंबुलेंस संचालन का ठेका इरफान आलम की संस्था ‘सम्मान फाउंडेशन’ को सौंप दिया। ‘कौम’ को प्रदेश से ऊपर रखने का खामियाजा राज्य की गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का आर्थिक शोषण और हड़ताल

ठेका मिलने के बाद एंबुलेंस चालकों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का आर्थिक शोषण किया गया। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी बार-बार हड़ताल पर जाते रहे, जिससे आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

जामताड़ा का फर्जी मोतियाबिंद ऑपरेशन मॉडल

भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह जामताड़ा में फर्जी मोतियाबिंद ऑपरेशन का घोटाला सामने आया था, ठीक उसी मॉडल पर झारखंड में एंबुलेंस का फर्जी संचालन कर करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा किया गया है।

ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | ED 2026| Jharkhand Police | | Chanho violence |BJP 

जनता का सवाल: कहां हैं 500 एंबुलेंस?

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी समेत विपक्ष और झारखंड की जनता अब सरकार से सीधा सवाल पूछ रही है कि अगर बजट में कोई कमी नहीं थी, तो आज भी दूरदराज के इलाकों में जनता ‘दूरबीन लेकर एंबुलेंस खोजने’ को क्यों मजबूर है? क्यों प्रशासनिक विफलता के कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर पहुंच गई है?

हालांकि, 25 मई को सम्मान फाउंडेशन का एग्रीमेंट रद्द होना इस बात का सबूत है कि विभाग के भीतर सब कुछ ठीक नहीं था। अब देखना यह है कि क्या इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होगी या मरीजों को यूं ही कंधों का सहारा लेना पड़ेगा।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

JSSC-CGL case: Selected ASO Sushma Kumari suspended; Personnel Department issues order
Breaking News

JSSC-CGL मामला: चयनित ASO सुषमा कुमारी निलंबित, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

अक्टूबर 17, 2026
Chief Minister Hemant Soren performed traditional rituals during the 'Dashkarma' (post-funeral rites) for his mother, Rupi Soren.
झारखंड Jharkhand News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता रूपी सोरेन के दशकर्म पर निभाईं पारंपरिक रस्में

अक्टूबर 17, 2026
A unique Durga Puja at JAP-1: No idol of the Goddess is installed here; a 146-year-old tradition is observed through 'Kalash Puja'.
रांची Ranchi

JAP-1 की अनोखी दुर्गा पूजा: यहां नहीं होती मां की प्रतिमा स्थापित, कलश पूजा से निभाई जाती है 146 साल पुरानी परंपरा

अक्टूबर 17, 2026
Next Post
सीएम हेमंत सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने की मुलाकात

सीएम हेमंत सोरेन से तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने की मुलाकात

Ranchi Police achieves major success, top PLFI commander carrying a bounty of Rs 10 lakh arrested with Naxalite weapons

Ranchi Police को बड़ी सफलता, PLFI का शीर्ष कमांडर 10 लाख का इनामी नक्सली हथियारों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
JSSC-CGL case: Selected ASO Sushma Kumari suspended; Personnel Department issues order

JSSC-CGL मामला: चयनित ASO सुषमा कुमारी निलंबित, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

अक्टूबर 17, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता रूपी सोरेन के दशकर्म पर निभाईं पारंपरिक रस्में

Breaking News: कुपवाड़ा में LoC के पास मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

SRH की मालकिन काव्या बनेंगी रजनीकांत के परिवार की बहू? ग्रीस से चेन्नई तक जश्न की तैयारी

JAP-1 की अनोखी दुर्गा पूजा: यहां नहीं होती मां की प्रतिमा स्थापित, कलश पूजा से निभाई जाती है 146 साल पुरानी परंपरा

Breaking News: ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में पति-पत्नी समेत 5 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts