Ranchi Breaking: राजधानी रांची के रांची रेलवे स्टेशन में उस समय सनसनी मच गई जब एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। घटना चुटिया थाना क्षेत्र का है। स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाके में युवती की लाश मिलने से यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और जीआरपी (GRP) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का शक
शुरुआती जांच और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए यह पूरा मामला पहली नजर में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर भी तफ्तीश कर रही है।
पुलिस स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती स्टेशन पर कब और किसके साथ आई थी।
Read More- JPSC सहायक प्राध्यापक भर्ती का आखिरी चरण 10 जून, ये जरुरी दस्तावेज रखे तैयार
युवती की पहचान बनी पहेली: तलाशे जा रहे हैं बैग और दस्तावेज
फिलहाल मृतका के पास से ऐसा कोई पुख्ता दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। चुटिया थाना पुलिस रांची और आसपास के सभी थानों से हाल ही में लापता हुई युवतियों के रिकॉर्ड का मिलान कर रही है।
Read More- कोडरमा में शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवाले फरार
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और समय का सटीक पता चल पाएगा।
Read More- Dhanbad Breaking: कतरास में गैंगवार के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









