Ranchi Breaking: राजधानी रांची के डोरंडा से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की बेटी समेत तीन लोगों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला के शव को कब्र से खोदकर बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।







