Breaking News: नाबालिग आदिवासी बच्ची से जुड़े गंभीर आरोपों का सामना कर रहे सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने मीडिया के सामने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए इसे राजनीतिक और व्यक्तिगत विरोधियों की साजिश करार दिया। विधायक का दावा है कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
Breaking News: उनके सहयोग से कई बच्चियां कॉलेज तक की पढ़ाई कर रही हैं
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि उनके पास कई गरीब परिवारों की बच्चियां शिक्षा प्राप्त करने आती हैं। वे किसी को किसी अन्य उद्देश्य से नहीं, बल्कि पढ़ाई में मदद करने के लिए अपने पास रखते हैं।
उन्होंने दावा किया कि उनके सहयोग से कई बच्चियां मिडिल स्कूल, हाई स्कूल और कॉलेज तक की पढ़ाई कर रही हैं। इतना ही नहीं, दो बच्चियां जेएनएम (GNM) की ट्रेनिंग भी कर रही हैं, जिनका खर्च वह स्वयं उठा रहे हैं।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद
Breaking News: जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना उद्देश्य
विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य एक पिछड़े जिले के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सामाजिक कार्यों और काम करने के तरीके से कुछ विरोधी लोग खुश नहीं हैं, इसलिए उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जांच से भाग नहीं रहे हैं और हर स्तर पर जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करेंगे।
Read More- Breaking News: निशा भगत मौत मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा ने तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा!

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







