Ranchi: झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासी घमासान फिर से छिड़ गया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा है कि आखिर सरकारी खजाने से गायब हुए ₹10,000 करोड़ कहां गए?
उन्होंने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से स्पष्टीकरण मांगते हुए आरोप लगाया कि सरकार “समिति पर समिति” और “SIT पर SIT” बनाकर असली दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
बोकारो में एसपी के नाम पर अवैध रूप से ₹16 करोड़ की निकासी-बीजेपी
शाहदेव ने खुलासा किया कि बोकारो में एसपी के नाम पर अवैध रूप से ₹16 करोड़ की निकासी की गई। उन्होंने कहा कि पहले ज्योति झा कमेटी की रिपोर्ट को दबाने की कोशिश हुई और अब मामले को लटकाने के लिए जांच का जिम्मा सीआईडी से हटाकर पुलिस अधिकारियों की एसआईटी को सौंप दिया गया है।
CBI और ED से कराया जाए मामले की जांच-बीजेपी
भाजपा का आरोप है कि जांच की कोई समय सीमा तय नहीं करना इस बात का सबूत है कि सरकार मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है।
शाहदेव ने मांग की कि छोटे कर्मचारियों की जगह अब ‘बड़ी मछलियों’ पर हाथ डाला जाए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI और ED से कराई जाए, क्योंकि राज्य की एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं। प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी मौजूद थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








