Sahibganj: साहिबगंज जिले में बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा घटी है जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चतरा धोगड़ा के आगे एक क्रशर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
गोड्डा कोर्ट से अपने घर लौट रहा था जवान
जानकारी के अनुसार, उधवा निवासी और झारखंड पुलिस के जवान हृदय कुमार सरकार गोड्डा कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वृंदावन से बोरियो की ओर जा रहे थे। रास्ते में दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई।
हादसे में पुलिस जवान हृदय कुमार सरकार और मिराज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल साहिल अंसारी ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
हृदय कुमार सरकार की मौत से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि वह फायरिंग अभ्यास में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








