Ranchi: राजधानी रांची के हिनू से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही। हीनू रजिस्ट्री ऑफिस के समीप महावीर मंदिर के गेट पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सोनू कुमार उर्फ पांडु के रूप में हुई है। वह लोअर हिनू का निवासी था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पिता का पहले ही हो चुका है निधन
मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार मृतक की माता पिंकी देवी हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









