Pakur: पाकुड़ जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जलिया पहाड़िया और धर्मा पहाड़िया बताया जा रहा है।
चटकम जंगल से मिला था युवक का सड़ा गला शव
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा चटकम जंगल में मिले एक युवक के सड़े-गले शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था।
28 मई 2026 को बड़ा चटकम गांव के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच के दौरान शव की पहचान गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र निवासी सुनील पहाड़िया के रूप में हुई। शव की स्थिति खराब होने के कारण मामले को चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।
मानवीय और तकनीकी जांच से मिली सफलता
पुलिस ने आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान हत्या में शामिल दो आरोपियों जलिया पहाड़िया और धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के बाद उन्होंने पत्थर से कूचकर सुनील पहाड़िया की हत्या की थी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








