Dhanbad: देश में बढ़ती महंगाई, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज धनबाद में युवा कांग्रेस द्वारा एक विशाल “हल्ला बोल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आईआईटी-आईएसएम (IIT-ISM) गेट से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक निकाली गई इस आक्रोश रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आंदोलन के बाद दिखा ऐसा नजारा
युवाओं के भविष्य और जनहित के मुद्दों को लेकर किया गया यह आंदोलन जैसे ही समाप्त हुआ, रणधीर वर्मा चौक पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जिस पार्टी के झंडे को थामकर कार्यकर्ता थोड़ी देर पहले तक नारेबाजी कर रहे थे, वही कांग्रेस का झंडा सड़क पर लावारिस हालत में गिरा हुआ पाया गया।
सड़क के बीचों-बीच गिरे इन झंडों को देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया कि क्या यह झंडे का सम्मान है या घोर अपमान?

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









