धनबाद: डीसी आदित्य रंजन ने जनहित एवं कार्यहित में विभिन्न शाखाओं और अंचल कार्यालयों में कार्यरत 26 कर्मचारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। आदेश के तहत कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक तथा अनुसेवक श्रेणी के कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।जिला स्थापना शाखा द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को 11 जून तक विरमित कर दिया जाए, अन्यथा अगले कार्य दिवस से उन्हें स्वतः विरमित माना जाएगा तथा उन्हें अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करना होगा।
इन कर्मियों का हुआ तबादला
विजय दास जिला गोपनीय शाखा,रुबी सहाय जिला आपूर्ति शाखा,शिव बहादुर सिंह सामाजिक सुरक्षा कोषांग,रमेश कुमार तिवारी, आनंद कुमार, प्रशांत कुमार, महेंद्र कुमार, विजय कुमार पासवान, मंजू मड़ियान, कुमार कर्मवीर, सौमेन मंडल, अरुण कुमार धारी, लक्ष्मी कुमारी,आयुषोष गोराई, बेलावत अंसारी,संजय कुमार रवानी, चंदन कुमार, रोहित कुमार भारती, राहुल राणा, राजकुमार गुप्ता, हसीदा खातून, संजय कुमार, अखिलेश कुमार, विकास मरांडी, रोहित कुमार किस्कू,असमत परवीन का तबदला किया गया है।








