Jharkhand के विधि विभाग से सोमवार को एक और बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के अपर महाधिवक्ता (Additional Advocate General) सचिन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया है।
राज्य के कानूनी और प्रशासनिक गलियारों में पिछले 24 घंटों से लगातार हलचल बनी हुई है। इससे एक दिन पहले ही तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है।
अब महाधिवक्ता के बाद अपर महाधिवक्ता के इस्तीफे ने राज्य के विधिक महकमे में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। लगातार दो वरिष्ठ विधिक अधिकारियों के पद छोड़ने के बाद नई कानूनी टीम के गठन और संभावित बदलावों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
हालांकि, सचिन कुमार ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं और इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। आने वाले दिनों में राज्य सरकार की ओर से विधि विभाग में नए दायित्वों और नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









