Breaking News: पटना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जेल से बाहर आने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद ने फैजल खान उर्फ खान सर पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि जेल में खान सर के बॉडीगार्ड के द्वारा मुझे मारने की कोशिश की गई है। यह कोशिश एक बार नहीं कई बार की गई है। रौशन सर के इस आरोप के बाद विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है।
Breaking News: बॉडीगार्ड के जरिये मरवाने की कोशिश की
जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने कहा कि जेल में मुझे मारने की साजिश की गई थी। उन्होंने फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक पर जान से मारने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फैजल खान मुझे बर्बाद करना चाहता है। उसने अपने बॉडीगार्ड के जरिये मुझे जेल में मारने की साजिश रची , लेकिन जेल प्रशासन की वजह से मैं जिंदा बच गया।
बताते चलें कि खान सर की कोचिंग पर हुए पथराव मामले में सोमवार को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद बेऊर जेल से बाहर आए। वे अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए।
Breaking News: जेल जाते ही साजिश के तहत मेरे भाई को मरवाया गया
उन्होंने आरोप लगाया, मैं बाहर था तो उसकी हत्या क्यों नहीं हुई? मेरे जेल जाते ही साजिश के तहत उसे मरवाया गया। खान सर बहुत झूठ बोलते हैं। गौरतलब है कि रविवार को नेपाल के विराटनगर के एक होटल में प्रिंस यादव की लाश मिली थी, जिसकी आंख पर चोट के निशान थे।
Read More-Khan Sir ने मेरे भाई को मरवा दिया-जेल से बाहर आते ही रौशन सर का बड़ा आरोप
Khan Sir की सफाई-वह बीमार था, किसी ने नहीं मारा
दूसरी तरफ, इन गंभीर आरोपों पर खान सर ने एक वीडियो मैसेज जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, प्रिंस को किसी ने नहीं मारा, वह पहले से बीमार था और उसे दो बार पहले भी अटैक आ चुका था।
Read More- Sanchita Ugale Suicide: कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, मौत से कुछ घंटे पहले शेयर की थी आखिरी रील
खान सर ने प्रिंस के दोस्तों का एक वीडियो क्लिप भी दिखाया, जिसमें दोस्त कह रहे हैं कि प्रिंस नींद न आने की बीमारी और भारी सांस लेने के कारण अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ गया। खान सर ने कहा कि दोनों शिक्षकों की लड़ाई का फायदा उठाकर किसी तीसरे ने यह साजिश रची है और दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









