Ranchi: 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने-अपने पोलिंग एवं काउंटिंग एजेंटों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब चुनाव बिल्कुल नजदीक है, जिन नामों की घोषणा की गई वो भी बेहद ही जरूरी है।
के. राजू कांग्रेस के पोलिंग एजेंट बने
कांग्रेस की ओर से पार्टी ने झारखंड प्रभारी के. राजू को पोलिंग एजेंट बनाया गया है, जबकि सह प्रभारी बेला प्रसाद को बनाया गया है। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नासिर हुसैन को काउंटिंग एजेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजद ने भोला प्रसाद यादव को पोलिंग एजेंट बनाया गया है
वही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से विनोद पांडेय और मिथिलेश ठाकुर को काउंटिंग एजेंट नियुक्त किया गया है। वहीं मतदान के दिन पोलिंग एजेंट की जिम्मेदारी फगुआ बेसरा और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू निभाएंगे।
Cpiml ने गीता मंडल और हलधर महतो को अपना एजेंट बनाया
राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दल मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ताकि किसी भी प्रकार की गलतियां विधायकों के द्वारा न की जाए।










