Koderma: रांची स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर के पास पेट्रोल पंप पर हुए हमले के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी कोडरमा से की गई है। दोनों आरोपी आरोपी रांची-नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से भागने की कोशिश में थे।
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाया और ट्रेन में ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
ट्रेन में चला हाई-लेवल ऑपरेशन
पुलिस टीम अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेन में सवार हुई और लगातार निगरानी रखी। गयाजी जंक्शन के बाद रफीगंज के पास जनरल बोगी में दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। यह कार्रवाई पूरी तरह से समन्वित और गुप्त तरीके से की गई, जिसकी मॉनिटरिंग रांची के सिटी एसपी कर रहे थे।
Read More- Breaking News: महागठबंधन की वोटिंग खत्म-झामुमो के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने की सूचना!
पूछताछ जारी, पुलिस की बड़ी सफलता
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रफीगंज से उतारकर रांची लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। इस ऑपरेशन में तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह सहित कई जिलों की पुलिस टीम शामिल रही।
Read More- Breaking News: 81 विधायकों ने डाले वोट, रात 8 बजे तक रिजल्ट की संभावना-जाने किसका पलड़ा है भारी
पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









