Breaking News: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधानसभा के कमरा नंबर 42 में चल रही वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। सुबह 9 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में सभी 81 विधायकों ने अपने-अपने वोट डाल दिए हैं। देर शाम तक नतीजे सामने आएंगे।
रात करीब 8 बजे तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना
वोटिंग समाप्त होने के बाद अब मतपेटी को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और देर रात करीब 8 बजे तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।
Breaking News: पहले वोट से लेकर अंतिम वोट तक चर्चा में रहा चुनाव
जानकारी के अनुसार सबसे पहला वोट BJP विधायक नवीन जायसवाल ने डाला, जबकि JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने भी मतदान में हिस्सा लिया। पूरे दिन विधानसभा परिसर में राजनीतिक हलचल बनी रही।
नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया सियासी तापमान
मतदान के लिए कांग्रेस और NDA के विधायक अपने-अपने होटलों से बसों द्वारा विधानसभा पहुंचे। वहीं JMM के विधायक मुख्यमंत्री आवास से निकलकर वोट डालने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ विधानसभा पहुंचे और मतदान किया।
अब सभी की नजरें काउंटिंग पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर किसका दबदबा रहेगा।
Breaking News: दो सीट के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में
बताते चलें कि इस बार विधानसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है। महागठबंधन की तरफ से जेएमएम ने पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है। वहीं बिजनेसमैन परिमल नाथवानी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान मेें उतरे हैं जिनकों बीजेपी का समर्थन प्राप्त है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









