Stock Market Today: मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सुबह करीब 10 बजे तक सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ 78,400 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 50 अंक चढ़कर 24,450 के आसपास ट्रेड कर रहा था। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को मजबूती मिली।
ये भी पढ़ें: Ranchi Durand Cup 2026: 26 जुलाई से रांची बनेगा फुटबॉल का गढ़, डूरंड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी
Stock Market Today: सुबह तक बाजार का हाल
पहले कारोबारी घंटे में सेंसेक्स ने 78,461 का शुरुआती स्तर छुआ। हल्की उतार-चढ़ाव के बाद इंडेक्स 78,424 के आसपास कारोबार करता रहा। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 78,285 पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजारों में कमजोरी
भारतीय बाजार में तेजी के बावजूद अधिकांश एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
| इंडेक्स | स्तर | बदलाव | प्रतिशत |
| कोस्पी (दक्षिण कोरिया) | 7,540 | -511 | -5.95% |
| निक्केई (जापान) | 68,849 | -889 | -1.27% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23,549 | -68 | -0.35% |
अमेरिकी बाजार में सोमवार को रही तेजी
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जिसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
| इंडेक्स | स्तर | बदलाव | प्रतिशत |
| डाउ जोन्स | 53,056 | +156 | +0.29% |
| नैस्डैक | 26,121 | +288 | +1.12% |
| S&P 500 | 7,537 | +54 | +0.72% |
FII-DII डेटा: घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी
सोमवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार में मजबूत खरीदारी की, जबकि विदेशी निवेशकों (FII/FPI) की खरीदारी सीमित रही।
| निवेशक | ताजा आंकड़ा (₹ करोड़) | पिछले 7 दिन | पिछले 30 दिन |
| DII | +3,792 | +6,781 | +58,648 |
| FII/FPI | +243 | +146 | -17,768 |
एक दिन पहले भी बाजार में रही थी शानदार तेजी
सोमवार, 6 जुलाई 2026 को भी शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ था।
- सेंसेक्स: 521 अंक की तेजी के साथ 78,285 पर बंद।
- निफ्टी: 160 अंक चढ़कर 24,430 पर बंद।
- मिडकैप 50: 17,864 (+80 अंक)
- स्मॉलकैप 50: 9,578 (+108 अंक)
निफ्टी टॉप गेनर्स
- HDFC बैंक
- हिंडाल्को
- ONGC
निफ्टी टॉप लूजर्स
- कोटक महिंद्रा बैंक
- मैक्स हेल्थकेयर
- TCS
बाजार पर नजर क्यों?
विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत घरेलू निवेश, अमेरिकी बाजारों की सकारात्मक चाल और IT व बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने मंगलवार को बाजार को सहारा दिया। हालांकि एशियाई बाजारों में कमजोरी के चलते निवेशक वैश्विक संकेतों पर भी नजर बनाए हुए हैं।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









