Ranchi: आजसू पार्टी का दो दिवसीय युवा अधिवेशन आगामी 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होगा। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने की। इस दौरान अधिवेशन की तैयारियों, जिला स्तर पर भागीदारी, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
झारखंड को नई दिशा देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर
बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड को नई दिशा देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर है। उन्होंने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा संगठित होकर जनहित के मुद्दों पर आगे आएं, तो राज्य में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय को नई गति मिल सकती है।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा
उन्होंने युवाओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, समाज के बीच जाकर जनसमस्याओं को उठाने और सकारात्मक राजनीति के माध्यम से झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सुदेश महतो ने कहा कि यह अधिवेशन केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व, विचार और संकल्प का बड़ा मंच साबित होगा। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Read More- Big Breaking : एसीबी ने बुढ़मू अंचल के सीओ को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









