Khunti: खूंटी जिले में डबल मर्डर केस ने सनसनी मचा दी है। शुक्रवार को एक युवक और एक युवती का क्षत-विक्षत स्थिति में शव बरामद किया गया है। शव इतनी बुरी स्थिति में है कि शव की पहचान कर पाना मुश्किल है। पूरा मामला खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा पुल के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
धारदार हथियार से काटे जाने के निशान
प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। इतना ही नहीं, अपराधियों ने पहचान छिपाने की नीयत से भारी पत्थरों से दोनों के सिर भी कुचल दिए हैं। शवों की हालत बेहद खराब होने के कारण शुरुआती स्तर पर उनकी पहचान नहीं हो सकी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंचे डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या घटनास्थल पर ही हुई या फिर किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम देकर शवों को घाघरा पुल के पास फेंका गया।
घटनास्थल की घेराबंदी कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जाएगी, ताकि जल्द से जल्द महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें। दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में डर का माहौल है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








